फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीवर ओवरफ्लो से सेक्टर सात के लोग परेशान, सुनवाई नहीं

Fri, 07 Jul 2023 10:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर ओवरफ्लो से सेक्टर सात के लोग परेशान, सुनवाई नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदबाद। सीवर ओवरफ्लो की समस्या सेक्टर-7 के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। आलम ये है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधिकारी व कर्मचारी समस्या के समाधान के नाम पर केवल आश्वासन दे रहे हैं।

शहर के लोगों के बीच सीवर जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। सेक्टर-7 में पिछले कई दिनों से सीवर जाम की समस्या से परेशान है। लोगों के घरों में गंदा पानी प्रवेश कर रहा है। स्थानीय निवासी श्रीराम अग्रवाल के मुताबिक सीवर जाम की समस्या को लेकर नगर निगम अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी जा चुकी है। अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हालात इतने खराब है कि गंदा पानी घरों में प्रवेश कर रहा है, जो बीमारी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन



सीवर ओवरफ्लो की समस्या पिछले लंबे समय से बनी हुई है। बार-बार शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोग बेहद परेशान है। - श्रीराम अग्रवाल, कारोबारी सेक्टर सात
विज्ञापन

-
सीवर की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है। निगम अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसका स्थाई हल होना चाहिए। - वीपी सिंह, कारोबारी


सेक्टर सात में सीवर की लाइन बीच में धंस गई है। इसे ठीक कराने का प्रयास किया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब लाइन की खुदाई कराई जाएगी। इसके बाद ही सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर होगी। - -सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें