फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अरावली क्षेत्र मेंं लोगों ने निकाला पैदल मार्च, फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। अरावली क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कूड़ा डालने के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध किया। शनिवार से धरने पर बैठे लोग सुबह से ही आंदोलन के लिए तैयार हो गए। इसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा और लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने सैनिक मोड़ से भाखरी गांव के पास स्थित डंपिंग साइट तक लगभग दो किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर क्षेत्र में कूड़ा फेंकने का विरोध किया। पैदल मार्च के दौरान सैनिक कॉलोनी, अचीवर सोसाइटी और भाखरी गांव सहित आसपास के सेक्टरों और गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे और नगर निगम का विरोध किया। लोगों के विरोध मार्च के दौरान भाखरी गांव के पास फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर जाम लग गया। आने-जाने वाले राहगीरों को जाम के कारण घंटों परेशान होना पड़ा। वहीं लोगों का कहना था कि अगर जल्दी ही कूड़ा न हटाया गया तो लोग बड़ा आंदोलन करेंगे। सोमवार को इस बारे में अधिकारियों से मिलकर दोबारा मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें