फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना-अटेरना मार्ग की मरम्मत से लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। मोहना आईटीआई से अटेरना गांव की ओर जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। ग्रीन एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगे ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से सड़क जगह-जगह टूट गई थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मार्केट कमेटी के जेईई सुनील ने बताया कि अब इस मार्ग की मरम्मत करा दी गई है। मार्ग अब पहले की तुलना में काफी बेहतर हो गया है। सड़क के दुरुस्त होने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें