फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डब्ल्यूटीसी बिल्डर के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी का लगाया आरोप, दो हजार से अधिक लोग प्लाॅट के लिए खा रहे धक्के, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 12 स्थित टाउन पार्क में रविवार को प्लाट खरीदारों ने डब्ल्यूटीसी फरीदाबाद इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि डब्ल्यूटीसी बिल्डर ने लोगों से धोखाधड़ी कर 500 करोड़ रुपये ऐंठ लिए हैं। दो हजार से अधिक लोग पिछले दो वर्ष से अपने प्लाॅट के लिए धक्के खा रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत जिला उपायुक्त और पुलिस आयुक्त से की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

प्लाॅट खरीदार कंचन, गुरु चरण सिंह, सुरेंद्र कुमार, पुष्कर अग्रवाल और पूनम विज ने बताया कि लगभग ढाई वर्ष पहले उन्होंने डब्ल्यूटीसी बिल्डर से सेक्टर-111 और 114 में दो प्लॉट खरीदे थे। बिल्डर के साथ समझौता होने के बाद 19- 19 लाख रुपये की चैक के माध्यम से दिए थे। इस दौरान बिल्डर ने आश्वासन दिया था कि यदि लोगों को उनके प्लाॅट नहीं मिले तो उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इसके लिए एक बिल्डर ने सभी लोगों को पोस्ट डेटिड चेक भी दिए। प्लाॅट न मिलने पर जब लोगों ने बैंक में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गए। इसके बाद लोगों ने नीलम अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के पास क्रॉउन प्लाजा मॉल में बने डब्ल्यूटीसी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोगों को पता चला कि डब्ल्यूटीसी ने भूटानी ग्रुप को सारी जमीन बेच दी है। अब भूटानी ग्रुप बिके हुए प्लॉटों को फिर से बेच रहा है। इसके अलावा लोगों ने आरोप लगाया कि इस धोखाधड़ी में अनुपम प्रापर्टीज, ओम साईं, अमन और मनसा जैसे कई प्रापर्टी डीलर शामिल हैं। ऐसे में प्लाॅट खरीदार काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि जीवन की जमा पूंजी प्लाॅट और फ्लैट खरीदने में लगा दी। लोगों ने लोन पर पैसा लेकर यहां जमीन खरीदी थी। अब वह दोनों तरफ से फंस गए हैं। वह ब्याज के साथ लोन भी भर रहे हैं और उनको प्लाट भी नहीं मिला है। संबंधित मामले को लेकर डब्ल्यूटीसी के एसोसिएट उपप्रधान नितिन शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें