फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर रखें ध्यान, अनियमितता पर होगी कार्रवाई : गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने डीसी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए आदेश
विज्ञापन


फोटो-15




अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता नियमों के अनुरूप होनी चाहिए। कार्यों में हो रही देरी पर अधिकारियों से कहा कि ऐसे ठेकेदारों पर कार्रवाई करें। केंद्रीय राज्यमंत्री ने मंगलवार को डीसी कार्यालय में समीक्षा बैठक की।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि शहर में कई बड़ी परियोजनाएं लंबे समय से लंबित चल रही हैं। ऐसी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराया जाए। जो ठेकेदार काम को लेकर गंभीर नहीं हैं, उन्हें फाइनल नोटिस देकर ब्लैक लिस्ट करें। इसमें अधिकारी कोताही नहीं बरतें। निर्माण कार्यों के दौरान गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किसी भी समय निर्माण सामग्री के नमूने लेकर जांच लैब से कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में डीसी विक्रम, निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार, डीडीपीओ राकेश मोर, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी बीएंडआर प्रदीप सिन्धु, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज गजेंद्र सिंह सहित जिले के विकास कार्यों से जुड़े विभागों के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




समीक्षा बैठक में यह दिए निर्देश

1-सेक्टर-25 में खराब सड़क, स्टॉर्म वाटर, सीवरेज और वाटर सप्लाई जो भी काम अभी शुरू नहीं हुए, ठेकेदार का ठेका रद्द कर नए टेंडर जारी करने को कहा। इससे आम लोगों को परेेशानी हो रही है। एचएसवीपी के एक्सईएन को बिजली के पोल व गैस पाइपलाइन शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

2. बड़खल झील का कार्य दो महीनों के अंदर पूरा करें, ताकि इसका उद्घाटन कर पर्यटक स्थल को खोला जाए। बड़खल का काम बीच में धीमा हो गया था। झील में एसटीपी से साफ पानी भरा जाना है।

3. भाखरी रोड पर एसटीपी के लिए जल्द से जल्द जगह चिन्हित करें। भाखरी में सीवर शोधन संयंत्र नहीं होने से लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जगह नहीं होने से काम रुका हुआ है।



4. सेक्टर की स्मार्ट रोड के दोनों साइड के गेटों को बंद करें। कई जगहों पर स्मार्ट रोड की ओर से लोगों ने गेट खोल रखा है। एचएसवीपी ने पहले बंद कराया था, लेकिन इसके बाद भी लोग घरों के गेट मेन रोड पर खोल लेते हैं।



5. एफएमडीए सभी 30 मीटर सड़कों पर स्लिप रोड बनाए और सभी चौकों के सौंदर्यीकरण के कार्य को पूरा करे व तिरंगा लाइटें लगवाए। शहर की मेन सड़कें अब एफएमडीए देख रहा है लेकिन काम काफी धीमा होने से लोग परेशान हैं।



6 मंझावली पुल का निर्माण कार्य अगले दो दिन में शुरू कराया जाए। कई साल से इसका काम चल रहा है। पुल बनने के बाद दोनों ओर सड़कों से जुड़ाव नहीं है। ऐसे में पुल का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। अभियंता ने जल्द कार्य शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन


7- अगले एक सप्ताह में टेंडर जारी करके ड्रेनों की सफाई को पूरा करवाएं। शहर की मेन ड्रेनेज लाइनें गंदगी से अटी पड़ी हैं। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें