फरीदाबाद। शहर के नीलम बाटा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार इलाज के लिए आए एक मरीज की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक श्याम (53) के भतीजे रोबिन ने बताया कि सोमवार को उसके चाचा निजी अस्पताल में रुटीन बॉडी चेक अप कराने के लिए आए थे। जिनको डॉक्टर ने परिजनों को बिना बताए भर्ती कर लिया। मंगलवार की सुबह चाचा से बात हुई तो वे बिल्कुल ठीक बात कर रहे थे। वहीं, शाम करीब 4 बजे अस्पताल से फोन आया की चाचा की मृत्यु हो गई। परिजन के अस्पताल पहुंच कर देखा तो पता चला कि श्याम के फर्जी साइन किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि श्याम की एंडोस्कोपी की गई, जिसमें संबंधित हस्ताक्षर नहीं किए गए। एंडोस्कोपी के दौरान फेफड़ों में खून का बहाव होने के कारण उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण श्याम की मौत हुई है। ब्यूरो