फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार्ड को टच करते ही यात्रियों को मिल जाएगा बस का टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों और परिचालक के बीच अब फुटकर पैसों को लेकर कहासुनी नहीं होगी। सरकार की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा शुरू होने वाली है। इसके तहत यात्री कार्ड के जरिए सिर्फ ई टिकट मशीन से टच करते ही टिकट पा सकेंगे। यह कार्ड सेवा जल्द ही फरीदाबाद डिपो में शुरू होने वाली है।
विज्ञापन

डिपो से हर रोज करीब 162 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जा रही है। उन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परिचालक द्वारा यात्री को ई टिकट मशीन के जरिए टिकट दिया जाता है। इसके चलते टिकट लेते समय खुले पैसे नहीं होने की वजह से परिचालक व यात्री के बीच कहासुनी होती है। उसी कहासुनी का पूर्ण रूप से निपटारा करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा शुरू करने जा रही है। इसको लेकर अब यात्री ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद घर बैठे कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं।

इस तरीके से करें अप्लाई
हरियाणा ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड ( एनसीएमसी ) पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अपने आपको रजिस्टर्ड करने के बाद कुछ महत्वपूर्ण जानकारी को भरा जाएगा। आधार कार्ड के जरिए केवाईसी होते ही कार्ड बन जाएगा। कार्ड यात्री के दिए गए पते पर 10 से 15 दिनों के अंदर पहुंच जाएगा। उसके बाद यात्री उस कार्ड की मदद से रोडवेज बस में परिचालक से ई टिकट मशीन पर टिकट प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


टच करते ही मिलेगी टिकट
ई टिकट मशीन पर कार्ड को टच करने के बाद यात्री को परिचालक टिकट दे देगा। टिकट के पैसे कार्ड से स्वचालित कट जाएंगे। इस कार्ड को मेट्रो कार्ड के तर्ज पर रिचार्ज करवाना पड़ता है। यात्री ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर अपनी सुविधा अनुसार रिचार्ज कर सकता है।

इस कार्ड से कर सकते है शॉपिंग भी
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड बसों में पास, मुफ्त सफर, सभी स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए भी बनाए जाएंगे। कार्ड की कीमत 100 रुपये है और रोडवेज बसों में सफर करने वाली 42 श्रेणियों के लिए यह कार्ड अनिवार्य होगा। इस कार्ड का प्रयोग रोडवेज, दिल्ली मेट्रो, डीटीसी, चंडीगढ़, ऑल इंडिया मेट्रो, शॉपिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं।
00

वर्जनकार्ड की यह सुविधा पंचकूला और चंडीगढ़ डिपो में शुरू कर दी है। हमारे डिपो में भी यह सुविधा शुरु होने वाली है। हमारे पास कार्ड आने के बाद यात्री मौके से मुफ्त में प्राप्त कर सकते है, लेकिन उसके लिए यात्री को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

- मुश्ताक, बस पास इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें