फरीदाबाद। जालंधर से ग्वालियर जा रहे एक यात्री का पर्स ट्रेन में चोरी हो गया। घटना 16 अगस्त की बताई गई है, लेकिन जीआरपी फरीदाबाद में मुकदमा 11 नवंबर को दर्ज हुआ। यानी प्राथमिकी दर्ज होने में करीब तीन महीने लग गए। ग्वालियर के बिरला नगर निवासी यशदेव चौधरी (30) जालंधर से ग्वालियर के सफर पर थे। वे ट्रेन संख्या 18238 में (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) पर सवार थे। उनके मुताबिक पर्स पास रखकर वे सो गए थे। बल्लभगढ़ स्टेशन पर नींद खुली तो पर्स गायब था। पर्स के साथ आईफोन-11, सोने की बाली और एक हजार रुपये नकद थे।