फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय की हंगरी सेचेनी इस्तवान यूनिवर्सिटी से साझेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने हंगरी की सेचेनी इस्तवान यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक साझेदारी की पहल की है। इस सहयोग से विद्यार्थियों को ऑडी से जुड़े ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग कार्यक्रमों और अत्याधुनिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं में काम सीखने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय से जुड़े स्टार्टअप को यूरोपीय बाजार तक पहुंच और अंतरराष्ट्रीय मार्गदर्शन मिल सकेगा। इस साझेदारी को लेकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय रंगा और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के संजीव गोयल ने हंगरी का दौरा किया। दोनों संस्थानों के बीच संयुक्त इनक्यूबेशन, तकनीक हस्तांतरण और अनुसंधान पर चर्चा हुई। कुलगुरु संजय कौशिक ने कहा कि यह सहयोग हरियाणा के स्टार्टअप को वैश्विक मंच देगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय ऑटोमोटिव तकनीक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें