फरीदाबाद। सेक्टर-8 में सुबह 11 बजे से योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के करीब 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बच्चों और युवाओं ने सूर्य नमस्कार, पद्मासन में अपनी प्रतिभा दिखाई। बालिका वर्ग में रिया प्रथम, नेहा द्वितीय और कशिश तृतीय रहीं। बालक वर्ग में आर्यन ने पहला, मोहित ने दूसरा और हर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। आयोजकों ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवा