लंबे समय से मुख्य मांगों को पूरा नहीं करने का लगाया आरोप
फरीदाबाद। मिड-डे -मील के डीटीएच चौकीदार और पार्ट टाइम कर्मचारी एसोसिएशन के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। सभी कर्मचारियों को कहना है कि पिछले लंबे समय से उनकी मुख्य मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। मिड-डे मील में सामान का समान वेतन नहीं दिया जा रहा और ना ही डीटीएच चौकीदारों के लिए कोई पॉलिसी बनाई जा रही है।
पार्ट टाइम कर्मचारियों को 2003 व 2011 पॉलिसी के तहत उन्हें पक्का भी नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों का वेतन भी पूरा नही मिलता, अगर कोई कर्मचारी 12 महीने काम करता है तो उसे सिर्फ 10 महीने का वेतन दिया जाता है। इसके साथ कोई एक या दो दिन किसी कारणवश छुट्टी पर चला जाता है तो उसकी छुट्टियों के पैसे काट लिए जाते हैं। मिड डे मील के कर्मचारी को सात हजार रुपये का वेतन दिया जाता है। सभी मिड डे मील की महिलाएं गरीब परिवार की है जिनका सात हजार रुपये की वेतन में घर चलाने में असमर्थ है। इसीलिए सरकार से मांग है कि उनका वेतन भी बढ़ाया जाए। आज जिले की करीब पांच हजार मिड डे मील के कर्मचारी मुख्यमंत्री को जिला उपयुक्त के माध्यम से अपनी मांगों के लिए ज्ञापन देने के लिए पहुंचे हैं अगर सरकार मांगों पर ध्यान नहीं देती तो सभी कर्मचारी धरना देंगे।