फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड मेले में फास्टैग से भी कर सकेंगे पार्किंग शुल्क का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में आने वाले पर्यटक गाड़ियों में लगे फास्टैग से भी पार्किंग शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। इससे नकद रुपये देने के झंझट से राहत मिलेगी। सूरजकुंड मेले को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। मेले में हर साल करीब 10 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। गाड़ियों को पार्क करने के लिए 5 जगह पार्किंग स्थल को बनाए गए हैं। प्रत्येक पार्किंग में करीब ढाई हजार छोटे-बड़े वाहन खड़े करने की क्षमता है। शनिवार एवं रविवार को पर्यटकों की संख्या अधिक होती है। जिस वजह से पार्किंग में वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। मेला देखने के बाद लोगों को पार्किंग से वाहन निकालने में नकद भुगतान करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उस परेशानी को देखते हुए प्रशासन की ओर से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा दी जाएगी। इस बार पार्किंग प्रवेश करने के साथ ही टोल टैक्स की तरह फास्टैग से भी पार्किंग शुल्क कटवाने की सुविधा रहे। वहीं पार्किंग शुल्क भुगतान के अन्य विकल्प भी मौजूद रहेंगे।नोडल अधिकारी हरविंद्र यादव ने बताया कि इस बार पर्यटक फास्टैग से पार्किंग शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें