हथीन। प्रशासन की ओर से पराली जलाने वाले पर सख्ती बरती जाएगी। यदि कोई किसान पराली जलाते हुए मिलता है तो किसान पर 30 हजार रुपये जुर्माना व एफआइआर दर्ज की जाएगी। प्रशासन ने पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी टीमें गठित की हैं, जो गांव-गांव जाकर लगातार नजर रखेंगी। गठित टीमों में एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी व कृषि विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो 30 नवंबर तक किसानों पर निगरानी रखेंगी। संवाद