फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुुरुआत आज से, प्रणव सूरमा दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। आज से ओडिशा के भुवनेश्वर में राष्ट्रीय स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत होने जा रही है। जहां पर प्रतियोगिता के पहले दिन पूरे भारत से आ रहे पैरा एथलीटों का एक आगमन कार्यक्रम होगा। इस आयोजन कार्यक्रम में फरीदाबाद के स्टार पैरा खिलाड़ी प्रणव सूरमा भी हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। प्रणव के पिता संजीव सूरमा ने बताया कि प्रणव दो दिन पहले ही इस प्रतियोगिता के लिए ओडिशा पहुंच गए थे और अब मंगलवार से आधिकारिक रूप से इसमें हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि पहले दिन आगमन कार्यक्रम में खिलाड़ियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद यह तय किया जाएगा, कि कौन से खेल का खिलाड़ी किस समय मैदान में उतरेगा। इसके अलावा बुधवार को क्लासीफिकेशन होगा और बृहस्पतिवार से सभी खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। प्रणव सूरमा क्लब थ्रो में अपना दम-खम दिखाते हुए नजर आएंगे। प्रणव 2024 पैरालंपिक में भी भारत के लिए रजत पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में दुबई में आयोजित की गई फज्जा चैंपियनशिप में भी वह रजत जीतकर लौटे थे। ऐसे में इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में फरीदाबाद वासियों को उनसे स्वर्ण की उम्मीदें ही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें