फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पैंथर्स ने हरिकेंस 11 को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बदरपुर स्थित क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में पैंथर्स 11 ने हरिकेंस 11 को 42 रनों से हरा दिया। 30 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पैंथर्स 11 की टीम 27.2 ओवर में 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आर्यन ने 52 और विवेक ने 31 रन बनाए। हरिकेंस 11 के लिए निखिल ने चार और मोहित ने तीन विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिकेंस 11 की टीम 22.1 ओवर में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कार्तिक ने 28 और राहुल ने 19 रन बनाए। पैंथर्स 11 के लिए दीपक और कुणाल ने तीन-तीन विकेट लिए। आर्यन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें