फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नागेंद्र का शव ठिकाने लगाने के बाद पंकज ने किया था गंगा स्नान

Fri, 23 Jun 2023 06:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोली लगने के आधे घंटे तक जिंदा था नागेंद्र, इलाज ना मिलने पर हुई मौत
विज्ञापन

- शव नैनीताल की खाई में फेंकने के बाद सीधे हरिद्वार आ गया था आरोपी
फोटो-
कैलाश गठवाल
फरीदाबाद। शहर के पॉश इलाके से कपड़ा व्यापारी के अपहरण के बाद हत्या मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने मुख्य आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर 11 दिन की रिमांड पर ले लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नागेंद्र का शव नैनीताल की एक गहरी खाई में फेंक दिया था और उसके बाद हरिद्वार आकर गंगा स्नान किया था।
नागेंद्र हत्याकांड के 20 दिन बाद भी पकड़ में नहीं आने के कारण आरोपी पंकज पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया था। आरोपी ने पूछताछ में जो खुलासे किए हैं, वह किसी फिल्मी सीन से कम नही हैं। नागेंद्र की हत्या आरोपी ने अपहरण के समय ही कर दी थी। आरोपी ने उसे देखते ही पहले दो हवाई फायर किए। नागेंद्र, पंकज से डरने की बजाय उसे देखकर हंसने लगा। इस पर पंकज ने तैश में आकर उसकी कमर में गोली मार दी और कार सहित फरार हो गया। गोली लगने के काफी देर बाद तक नागेंद्र जिंदा था। पंकज ने नागेंद्र का शव नैनीताल की एक गहरी खाई में फेंक दिया और वहां से हरिद्वार आकर गंगा स्नान किया।
विज्ञापन

पंकज ने पुलिस को बताया कि वह नागेंद्र से परेशान हो गया था। दोनों के बीच करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये के लेनदेन का विवाद था। आरोपी का दावा है कि उसे नागेंद्र से पैसे लेने थे। बार-बार की बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकल रहा था। इधर दोनों के साझे कारोबार में हुए घाटे की रकम पंकज को भुगतनी पड़ रही थी, जिस कारण वह कर्ज में डूबने लगा था। नागेंद्र ने पंकज की फॉर्च्यूनर कार भी अपने पास रख ली थी। इसी कार को लेने के लिए वारदात के दिन पंकज अपने दोस्त के साथ स्कॉर्पियो कार में नागेंद्र का पीछा कर रहा था। कार रुकने के बाद पंकज ने हवाई फायर कर नागेंद्र को डराना चाहा लेकिन वह डरने की बजाय उस पर हंसने लगा। पंकज को इस बात पर काफी गुस्सा आया और उसने दूसरा हवाई फायर किया। यह देख नागेंद्र का कार चालक भाग खड़ा हुआ था। स्कॉर्पियो में साथ आया पंकज का दोस्त भी गोली चलती देख भाग निकला था। पंकज को लगा नागेंद्र उस पर हमला कर सकता है, इसलिए उसने नागेंद्र की कमर की नीचे गोली मार दी थी और फॉर्च्यूनर सहित लेकर फरार हो गया। करीब आधे घंटे तक पंकज और नागेंद्र आपस में बात करते रहे थे। आरोपी नागेंद्र को झांसा देता रहा कि वह उसे अस्पताल ले जा रहा है। आधे घंटे बाद नागेंद्र की आवाज आनी बंद हो गई और पंकज उसके शव को लेकर नैनीताल निकल गया।
विज्ञापन

-

आरोपी पंकज पर पहले से दर्ज हैं 50 से ज्यादा केस
पुलिस और आरोपी के बीच लुकाछिपी का खेल करीब बीस दिनों तक चला। आरोपी वैष्णो देवी, हरिद्वार सहित कई धार्मिक स्थलों की सैर करता रहा। आरोपी के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था था। कुछ दिनों बाद वह दिल्ली लौट आया लेकिन परिवार के संपर्क में नहीं रहा। पंकज दिल्ली साकेत का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पंजाब व दिल्ली में भी 50 से ज्यादा केस दर्ज हैं। ज्यादातर मामले संपत्ति, लेनदेन या दीवानी मामलों से संबंधित हैं। सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या में इस्तेमाल हथियार, कार, कपड़े व अन्य सामान बरामद करना है। आरोपी के नैनीताल ले जाकर शव को ठिकाने लगाने की जगह की भी निशानदेही करानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें