- वन विभाग ने पकड़ कर अरावली में छोड़ा
फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एक प्लॉट से करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर वापस अरावली क्षेत्र में छोड़ दिया है। ग्रीन फील्ड के निवासियों को सुबह की सैर के दौरान एक प्लॉट में सांप दिखाई दिया। इसके बाद मौजूद लोगों की सूचना पर जिला वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। स्थानीय निवासी इस घटना के बाद से भयभीत हैं और खासकर अंधेरे में बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से इलाके में नियमित निगरानी की मांग की है। संवाद