फरीदाबाद। सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करते समय एक कर्मचारी की हथेली कट गई। उसने मामले की शिकायत संजय कॉलोनी पुलिस चौकी पर की है। नरोरा निवासी सतबीर पुत्र राम खिलाड़ी ने बताया है कि वह चाचा चौक पर रहता हैं। सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में दो साल से नौकरी कर रहा है। 10 सितंबर को मशीन में तकनीकी खराबी आ रही थी। इसकी शिकायत के बाद भी ठेकेदार कपिल व मालिक अमन ने जबरन काम पर लगा दिया। चालू करते समय प्रेसिंग मशीन उसके बाएं हाथ पर गिर गई। इससे हथेली कट गई। कंपनी मालिक व ठेकेदार ने इलाज कराने का आश्वासन दिया था। खर्च ज्यादा आने के कारण मना कर दिया। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। ब्यूरो