फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़कों पर दौड़ रहे बिना नंबर के ओवरलोड ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिगांव। भूपानी थाना क्षेत्र के गांव कांवरा कला में बिना नंबर प्लेट लगाए सड़कों पर मिट्टी से भरे ओवरलोड ट्रक दौड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये ट्रक बहुत तेजी से गुजरते हैं और यदि ऐसे में इन ट्रकों के सामने कोई आ जाए तो उसका जीवित बच पाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में एक्सीडेंट करने के बाद बिना नंबर प्लेट के इस ट्रकों को पकड़ पाना भी मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में दूर-दूर तक सड़कों पर कोई कैमरा भी नहीं लगा है। जिला खनन विभाग से चंद्रशेखर शर्मा ने बताया की भूपानी क्षेत्र के दस किलोमीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के खनन को लेकर विभाग की ओर से अनुमति नहीं दी गई है, जहां पर भी किसी भी प्रकार का खनन होता पाया जाता है उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। भूपानी थाना प्रभारी संग्राम दहिया का कहना है कि ऐसे ट्रकों को पकड़कर इनका चालान किया जाएगा व नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें