संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-62 के आशियाना फ्लैट में रहने वाले एक युवक के घर पर 100 से अधिक आरोपियों ने पथराव कर कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में 100 से अधिक आरोपी आते दिख रहे हैं। सेक्टर 62 निवासी विनोद तिवारी ने बताया कि 13 फरवरी को लगभग 100 से अधिक विशेष समुदाय के लोग अवैध हथियार के साथ मारने के लिए उनके घर पर आ गए। उनमें मंटी, साहिल अरमान, हासिल, मौसम, राहुल, आजाद, आयरन तथा लिली बाहरी शामिल थे। पीड़ित विनोद की ओर से इस घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।