फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को नवप्रवेश छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य और शिक्षकों ने नए छात्रों का स्वागत किया और उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, नियमों और अवसरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉलेज वातावरण से परिचित कराना था। वरिष्ठ छात्रों ने भी नए साथियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद