संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा सोमवार को डिजिटल संयोजन और कहानी वाचन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स के विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने छात्रों को एडोब फोटोशॉप के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके अलावा छात्रों को लेयरिंग और मास्किंग से विभिन्न विजुअल एलिमेंट्स को एक साथ जोड़कर एक सटीक फ्रेम तैयार करना, ब्लेंडिंग और कलर करेक्शन से अलग-अलग छवियों के रंगों और रोशनी को एक समान बनाकर उन्हें वास्तविक रूप देना, क्रिएटिव एग्जीक्यूशन से छात्रों को सिखाया गया।विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह कहा कि यह कार्यशाला छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।