फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से सोशल वर्क विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया। नशा और उसकी लत जागरूकता से पुनर्वास तक विषय पर आयोजित सत्र में विद्यार्थियों को नशे की समस्या से जुड़े सामाजिक और मानसिक प्रभावों के साथ रोकथाम और पुनर्वास की व्यावहारिक जानकारी दी गई।सामाजिक कल्याण एवं नशामुक्ति सेवाएं के प्रोजेक्ट डायरेक्टर धर्मेंद्र कसाना ने विद्यार्थियों को नशे की लत के शुरुआती लक्षण पहचानने, काउंसलिंग और पुनर्वास की प्रक्रिया के बारे में बताया। संवाद