संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-33 स्थित एनपीटीआई में दो अधिकारियों राकेश गुलाटी एवं निशा पाल की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। महानिदेशक हेमंत जैन ने स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की और स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों की उपस्थिति ने माहौल को भावनात्मक और यादगार बना दिया।