फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने पास-आउट छात्रों को लंबित बैकलॉग और री-अपीयर पेपर पास कर डिग्री पूरी करने का विशेष अवसर दिया है। वर्ष 2009 के बाद दाखिला लेने वाले पात्र पूर्व छात्र इसका लाभ उठा सकेंगे। छात्रों को पांच से 16 अक्तूबर तक परीक्षा शाखा में ऑफलाइन फॉर्म जमा करना होगा। विशेष परीक्षा शुल्क 10 हजार रुपये प्रति छात्र प्रति सेमेस्टर निर्धारित किया गया है। कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक ने कहा कि छात्रों की पूर्व मेहनत व्यर्थ न जाए, इसलिए यह अवसर दिया गया है। संवाद