फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑपरेशन थिएटर तैयार, चालू होने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल पा रही सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर शुरू होने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। अस्पताल में पांच ऑपरेशन थिएटर तैयार होने के बावजूद इनका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। ऑक्सीजन पाइपलाइन, ईएसआर और एयर हैंडलिंग यूनिट से जुड़े कार्य अधूरे होने के कारण मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को दूसरे सरकारी अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है। वहीं, कर्मचारियों की कमी भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को प्रभावित कर रही है। मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. देवेंद्र अटल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को करीब आठ करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जल्द ही रुके हुए निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। उनका दावा है कि अगले दो महीने के भीतर ऑपरेशन थिएटर की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें