फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन प्रहार : एक दिन में 29 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 10:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध हथियार, लूट व चोरी के मामलों में फरार थे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराधियों तथा गैरकानूनी काम करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को ऑपरेशन प्रहार चलाकर एक दिन में 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच की 22 टीमों ने मादक पदार्थ तस्करों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे आरोपियों के ठिकानों पर छापामारी की।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त विकास अरोडा के निर्देश पर डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा की अगुआई में ऑपरेशन प्रहार चलाया गया। अभियान में एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, एक्साइज इत्यादि के 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर शिकायत दर्ज की गई। इसके साथ ही हत्या, लूट, चोरी, सेंधमारी व पीओ के 10 पुराने मामलों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 17.428 किलो गांजा, 9 देसी कट्टे तथा साढे चार पेटी अवैध शराब बरामद की। हत्या के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपी भी गिरफ्तार किए गए। आरोपी दिनेश उर्फ देसी के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, चोरी, अवैध हथियार व लड़ाई झगड़े के 15 केस दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना होता है। लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें। पुलिस के प्रति विश्वास जगाने के लिए संबंधित थाना क्षेत्र व चौकियों में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार गश्त पर रहें। अपराधों को रोकने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें