फरीदाबाद। एनआईटी-3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अब सुबह 8 बजे से तीन बजे तक ओपीडी कार्ड बनाए जाएंगे। पहले कार्ड सुबह 9 बजे से बनाए जाते थे। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से जगह-जगह नोटिस लगा दिए हैं। डीन डॉक्टर चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से नौकरी पर जाने वाले लोग दोपहर तक आसानी से नौकरी पर पहुंच सकते हैं। संवाद