फरीदाबाद। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में चाय विक्रेता को चाकू मारकर लूटने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने 23 मई को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऊंचा गांव निवासी पुनित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-62 निवासी प्रमोद ने शिकायत दी थी कि वह सांई वाटिका अपार्टमेंट के सामने चाय की छोटी दुकान चलाता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक छह मई की सुबह करीब तीन बजे बाइक सवार तीन युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी जेब से 600 रुपये व आधार कार्ड लूटकर भाग गए। संवाद
ृ