फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसों में एक व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही से दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि दूसरा बाल-बाल बचा। पहली घटना 13-14 नवंबर की रात 12:30 बजे एनआईटी-1 में हुई। सुनील भाटिया की कार को एक कार ने टक्कर मारी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। टक्कर मारने वाली कार में चार लोग थे। कोतवाली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरा हादसा 11 नवंबर की सुबह 9:40 बजे राजीव कॉलोनी में हुआ। साइकिल सवार अरविंद को पीछे से आए एक सफेद छोटे हाथी ने टक्कर मार दी। चालक उनके ऊपर से गाड़ी चढ़ाकर भाग गया, जिससे अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेक्टर-58 थाना पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें