फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिल अपडेट करने के नाम पर एक लाख 38 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-70 निवासी युवक को पीएनजी बिल अपडेट करने के नाम पर झांसा देकर 1 लाख 38 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। थाना साइबर बल्लभगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात सितंबर को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। जिसमें पीएनजी बिल अपडेट नहीं करने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी गई। इस दौरान उनके पास एक लिंक आया। उन्होंने व्हाट्सएप पर आए लिंक को क्लिक किया। आरोप है कि इसके दो दिन बाद उनके खाते से 1 लाख 38 हजार रुपये कट गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें