फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केजीपी पर सड़क हादसे में एक की मौत

Wed, 03 May 2023 10:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना छायंकित पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेवात निवासी तौफिक ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उनका छोटा भाई हाजिम चालक था। उसकी तीन बेटियां हैं। 2 मई को भाई हाजिम जिला भरतपुर से गाड़ी में रोड़ी लेने गया था। जिसके साथ ओल्ड फरीदाबाद निवासी परिचालक साकिर भी था। तीन मई को उनके पास साकिर का सुबह सवा चार बजे फोन आया कि वह राजस्थान से गाड़ी में रोड़ी लोड कराकर हापुड़ (यूपी) जा रहे हैं। जैसे ही मोजपुर टोल के पास पहुंचे, गाड़ी में फाॅल्ट आ गया और गाड़ी को एक साइड में लगा दिया। हाजिम गाड़ी देखने के लिए पीछे गया। तभी पीछे की साइड से पलवल की तरफ से आ रही ट्रेलर गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी के पीछे खड़े हाजिम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें