फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पल्ला पुल सड़क पर अतिक्रमण से रोजाना लग रहा एक घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पल्ला पुल के पास आगरा नहर रोड पर अतिक्रमण के कारण मंगलवार रात भारी जाम लग गया। जिससे लोगों को 50 मीटर की दूरी तय करने में एक घंटे लगे। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाईपास रोड पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चलने के कारण आगरा नहर के साथ बनी सड़क पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। सुबह-शाम इस सड़क से हजारों वाहनों की आवाजाही होती हैं, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कहीं कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं है। वहीं, पल्ला पुल के पास लोगों ने सड़क पर काफी अतिक्रमण कर रखा है। व्यस्त समय में लोगों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ रहा है। दो मिनट के दूरी को तय करने में वाहन चालकों को आधे से एक घंटे लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि व्यस्त समय में यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस की तैनाती नहीं होती। इससे आसपास के क्षेत्रों की दिक्कतें बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पल्ला, सेहतपुर, एतमादपुर पुल आदि पर रेहड़ी-पटरी वाले शाम होते ही दुकानें सजा लेते हैं। इससे वाहनों के आवागमन के लिए जगह कम रहने से जाम की स्थिति बन जाती है। इससे व्यस्त समय में उनकी परेशानी बढ़ जाती है। शाम से रात नौ-दस बजे तक वाहन चालकों को पुल से जुड़े आगरा नहर रोड पर जाम में फंसना पड़ता है।
लोगों ने बताया कि मंगलवार रात भी लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें शाम सात बजे से करीब 10 बजे तक जाम में फंसना पड़ा। पल्ला पुल पर जाम लगने से पल्ला-तिलपत मार्ग, पल्ला-इस्माइलपुर मार्ग, पल्ला-धीरज नगर, पल्ला-सेहतपुर मार्ग पर एक किलोमीटर से भी अधिक लंबा जाम लग गया। उसे पार करने में वाहन चालकों को एक घंटे लगे। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन


पुल्ला पुल के पास जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी। जिससे लोगों को जाम से राहत मिले। - अमित यशवर्धन, डीसीपी, ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें