फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर में कपड़ा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर मेंन कपड़ा व्यापारी की मौत
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सदर थाना क्षेत्र के जाजरू पुल पर बुधवार शाम को एक तेज रफ्तार कार चालक ने मोपेड पर गांव-गांव जाकर कपड़े बेचने वाले जगदीश नाम एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जगदीश का भाई राजू पुत्र कंचन सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से अलीगढ़ के भोपालगढ़ी का रहने वाले हैं। वह बल्लभगढ़ के सूबेदार कॉलोनी में भाई जगदीश के साथ रहता था। बुधवार को जगदीश कपड़े बेचने के लिए निकला था। वह मलेरना गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक कार सवार ने उसे टक्कर मार दी। सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें