फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी विक्रेता बन ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी विकास दिल्ली के शास्त्री पार्क का रहने वाला
विज्ञापन

फरीदाबाद। ऑनलाइन शॉपिंग एप पर फर्जी विक्रेता बनकर ठगी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 44 साल का विकास दिल्ली के शास्त्री पार्क का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी आईडी बनाकर खुद को इलेक्ट्रॉनिक सामान का विक्रेता दर्शाया था। उसने ऑर्डर के नाम पर पैसे अपने बैंक खाते में मंगवाकर सामान की डिलीवरी नहीं की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को शिकायत सेक्टर-85 निवासी व्यक्ति ने दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें