फरीदाबाद। नचौली स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमए इतिहास का नया कोर्स शुरू होने जा रहा है। इस सिलसिले में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की एक विशेष टीम ने शुक्रवार को कॉलेज का दौरा कर सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस निरीक्षण दल का नेतृत्व विश्वविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. सेवा सिंह दहिया ने किया। टीम में उनके साथ डॉ. राजेश कुंडू और डॉ. जयवीर धनखड़ भी शामिल रहे। टीम को कॉलेज की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) की पूरी जानकारी दी गई। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अर्चना वर्मा, उप-प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार वर्मा और इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे। संवाद