अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बरसात के कारण नेशनल हाईवे पर हो रहे जगह-जगह जलभराव और शहर में अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति का जायजा लेने मौके पर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा पहुंच गए। निगम कमिश्नर द्वारा दिए गए आदेशों के बाद नेशनल हाईवे पर संत सूरदास मेट्रो स्टेशन से लेकर बल्लभगढ़ तक नेशनल हाईवे पर भरे हुए पानी को निकाला गया इसके अलावा सीकरी सर्विस रोड से भी जल निकासी की गई और बड़े-बड़े गड्ढों में रोड़ी मिक्सर डालकर भरा गया ताकि बारिश में लोगों परेशानी ना आए।