फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित समय के अंदर कार्यों को पूरा करें अधिकारी: विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा त्रिखा ने ली बड़खल निगरानी कमेटी की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने बड़खल निगरानी कमेटी के साथ बैठक कर प्रत्येक वार्ड में रुके हुए सडक़, पानी और सीवरेज व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में प्रत्येक वार्ड में रुके सड़क, पानी, पार्क और सीवर व्यवस्था को लेकर चर्चा की। इसमें अधिकारियों को निर्धारित समय के अंदर कार्यों को पूरा करने के आदेश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जहां-जहां पर ट्यूबवेल खराब हैं, उनको ठीक करवाया जाएगा। विधायक ने सीवर समस्या को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि क्षेत्र में सीवरेज समस्या से निजात दिलाने के लिए बेहतर कार्य योजना बनाए। इसके अलावा कुछ नए कार्याें के एस्टीमेट बनाकर टेंडर जारी करने के आदेश दिए गए। सीमा त्रिखा ने कहा कि बारिश के मौसम में सीवर एवं जलभराव की समस्या के चलते कामकाज ठप पड़ गए हैं, मगर उम्मीद है जैसे ही बरसात खत्म होगी विकास कार्यों में तेजी आएगी। विधानसभा क्षेत्र के उन हिस्सों में जहां पर काफी लम्बे समय से कार्य किसी कारणवश अटके हुए हैं, तुरंत प्रभाव से पूरा करने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है और इसमें किसी प्रकार कर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर निगरानी समिति की बैठक में चेयरमैन रीटा गोंसाई, सदस्य विक्रम रावत, उमाशंकर गर्ग, विशम्भर भाटिया, हरेन्द्र भड़ाना, अमित आहूजा, सतेंद्र पांडे, अतिरिक्त आयुक्त गौरव आंतिल, नगर निगम के मुख्य अभियंता वीरेन्द्र कर्दम, कार्यकारी अभियंता ओमदत्त, ओपी कर्दम, वित्त नियंत्रक भारत भूषण कालड़ा, चीफ टाउन प्लानर धर्मपाल, सहायक अभियंता सुमेर सिंह, नवीन कुमार, सर्कल हेड ड्राफ्टमैन राजेश नंदन, कनिष्ठ अभियंता संदीप राणा, कपिल भारद्वाज, शिव कुमार, प्रवीण बैसला, विशाल एवं अमर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें