फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तय समय सीमा में विकास कार्य पूरे करें अधिकारी - राजेश नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक राजेश नागर ने सीईओ जिला परिषद एवं डीआरडीए के साथ सर्किट हाउस में की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने जिला परिषद एवं डीआरडीए के अधिकारी के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर कार्याें की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों को तय समय में पूरा करें।
विज्ञापन

बैठक में चल रहे सभी विकास कार्यों की सूची बनाई गई एवं उनकी समय सीमा तय की गई। विधायक राजेश नागर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी, पब्लिक हेल्थ, पंचायती राज विभाग और डीआरडीए के अंतर्गत विकास कार्य होते हैं। इनकी निगरानी जिला परिषद एवं डीआरडीए के माध्यम से उपायुक्त करते हैं। दोनों विभागों की सीईओ आशीमा सांगवान के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। नागर ने अधिकारियों को फिर चेताया कि सरकार अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ रही है। सरकार से मंजूरी मिलने के बावजूद यदि जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें