फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सरकारी कार्यालयों की स्वच्छता की जानकारी रखें अधिकारी : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपायुक्त विक्रम सिंह ने स्वच्छता अभियान की समीक्षा की सरकारी भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता की नवीनतम जानकारी रखें विभागीय अधिकारी रखे : उपायुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। लघु सचिवालय में बृहस्पतिवार को उपायुक्त विक्रम सिंह ने स्वच्छता अभियान की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सरकारी बिल्डिंग और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता की नवीनतम जानकारी अधिकारी रखें। वहीं, स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों को जागरूक करने को भी कहा।
उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत जो भी दायित्व मिला है, उसे पूरी निष्ठा के साथ समय के अंदर पूरा करना सुनिश्चित करें। बता दें कि सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य भारत को खुले में शौच से मुक्त करना तथा 2041 तक कस्बे में नगरीय ठोस अपशिष्ट का शत-प्रतिशत वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित करना है। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 में खण्ड स्तरीय कमेटी व तत्पश्चात जिला स्तरीय कमेटी ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन कर विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा सरकार को भेजेगी। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में से सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों का चयन कर जल विभाग द्वारा जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार को भेजा जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को 2 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता दिवस के अवसर पर मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सीईओ जिला परिषद आशिमा सांगवान ने बताया कि ग्राम पंचायतों को तीन वर्ग में 2000, 2000 से 5000 एवं 5000 से अधिक की जनसंख्या की कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे। सीईओ ने समीक्षा बैठक में बिन्दुवार विभागों के क्रियान्वयन की जानकारी दी। फरीदाबाद स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में-2023 को लेकर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार एमसीएफ, एचएसवीपी, स्मार्ट सिटी, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों, ग्राम सचिवों तथा प्रेरकों के लिए जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आशिमा सांगवान ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिला स्तर पर इस अभियान को गति देने के लिए शहरी क्षेत्रों में अधिकारियों, ग्राम सचिव, कनिष्ठ अभियंता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छाग्राही सामाजिक संगठनों स्वयं सेवी संस्थाओं व सभी सरकारी विभागों की अधिक से अधिक भागीदारी और जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक शहरी वार्डों और ग्रामीण क्षेत्र के गांव में सामुदायिक बैठकों का आयोजन कर स्वच्छ सर्वेक्षण- 2023 के बारे में लोगो को जागरूक किया जाए। बैठक में डीडीपीओ राकेश मोर, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, एसीईओ कम बीडीपीओ ऋतु, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज गजेंद्र सिंह, उपेंद्र सिहं, सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें