फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने की बैठक

Wed, 02 Aug 2023 07:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बुधवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक ली। इसके लिए प्रत्येक विभाग को दायित्व सौंपा गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड में मनाया जाएगा। जबकि सब डिवीजन लेवल पर बल्लभगढ़ और बड़खल के दशहरा ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित होगी। जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करवानी है। जो भी अधिकारी या कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रिहर्सल के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग और साफ-सफाई की व्यवस्था नगर निगम की ओर से की जाएगी। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पार्किंग, वेलकम गेट, परेड की सलामी, मार्च पास्ट के लिए पुलिस विभाग को दायित्व दिया गया है। इसके लिए रिहर्सल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी व डीआईपीआरओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आनंद शर्मा, एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, सीटीएम अमित मान, एसीपी राजीव कुमार, डीडीपीओ विकास मोर, एसीईओ कम बीडीपीओ ऋतु आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें