फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: कांग्रेस विधायक को स्मार्ट सिटी की ओर से भेजा गया ऐसा निमंत्रण पत्र, कार्यालय अधीक्षक निलंबित

Fri, 12 Aug 2022 10:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद।

सार

विधायक ने यह पूरा मामला स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल के सामने रखा। इसकी जांच उन्होंने अतिरिक्त सीईओ को सौंपी। जांच में मामला सही पाए पाने पर कार्यालय अधीक्षक को दिलबाग सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को सरकारी कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं के फोटो लगा निमंत्रण पत्र स्मार्ट सिटी की ओर से भेजा गया। इस पर विधायक ने स्मार्ट सिटी की सीईओ से शिकायत दी। जांच के बार कार्यालय अधीक्षक दिलबाग सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर एक कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित होना था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ही दोपहर में इसकी सूचना उन्हें दी गई कि शाम चार बजे कार्यक्रम है। इसके बाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय से व्हाट़्सएप पर एक निमंत्रण पत्र भेजा गया, जो सरकारी नहीं होकर भाजपा का लगा। निमंत्रण पत्र पर भाजपा नेताओं के फोटो थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें