संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा वल्लभ भाई पटेल ने पूरे भारतवर्ष को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। एकता के प्रतीक माने जाने वाले लोह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद गांव में हुआ था। भारत के उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का पद संभालते हुए उन्होंने सभी रियासतों को एक साथ भारत में जोड़ने का काम किया था। पुलिसकर्मियों ने एक साथ देश की एकता और अखंडता की शपथ ली।