फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को ऑसिस अकादमी 90 रन से जीती। 40 ओवर मुकाबले में ऑसिस अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। आदित्य ने 100 और पर्थ ने 105 रन की पारी खेली। स्लैज हैमर से शौर्य वशिष्ट ने 2, अव्यान और समर ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में स्लैज हैमर चार विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी। विहान ने 72, अयान ने 53 और अंशुल ने 11 रन का योगदान दिया। ऑसिस अकादमी से आरिश, समर और उज्ज्वल ने एक-एक विकेट लिया। पर्थ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद