फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आगरा, अलीगढ़ और मथुरा रूट पर बढ़ेगी बसों की संख्या

Fri, 23 Jun 2023 06:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। डिपो से लोकल रूटों पर रात्रि ठहराव करने वाली बसों को अब यूपी राज्य के विभिन्न जिलों का एक चक्कर लगाना होगा। जिससे यूपी जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। यह निर्देश महाप्रबंधक द्वारा सभी रात्रि ठहराव के चालक व परिचालकों को दिए गए हैं। आगरा, अलीगढ़ और मथुरा रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

डिपो से हर रोज करीब 109 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। जिसमें किलोमीटर स्कीम, वोल्वो बस, मिनी बसें व सामान्य रोडवेज बस शामिल हैं। डिपो से यूपी, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल,उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के लिए बसों का संचालन किया जाता है। बल्लभगढ़ बस डिपो से सबसे ज्यादा बसें यूपी राज्य में चलाई जाती हैं क्योंकि उक्त रूट पर सवारियों की संख्या सबसे ज्यादा होती है, इसलिए डिपो से लोकल रूट में रात्रि ठहराव करने वाले चालक व परिचालकों को आदेश दिए गए हैं कि आगरा, अलीगढ़ और मथुरा का एक चक्कर लगाएंगे। बल्लभगढ़ बस डिपो से 5 से 6 बसें रात्रि में पलवल, हथीन, होडल, गुरुग्राम, अटाली में रात्रि ठहराव की बसें हैं। यह दिन में एक से दो चक्कर लगाने के बाद शाम को रात्रि ठहराव वाले आखिरी चक्कर पर जाती है। जिसके कारण दिन के समय यह बस डिपो में खड़ी रहती हैं। इसे देखते हुए महाप्रबंधक द्वारा आदेश दिए गए हैं कि बसें उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, आगरा व मथुरा आदि का एक चक्कर लगाएंगी। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वहीं, दूसरी ओर रोडवेज के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। महाप्रबंधक लेखराज का कहना है कि डिपो के पास काफी बसें आ चुकी हैं, जो कि हर रोज 200 से 300 किलोमीटर ही चल पाती हैं, इसलिए उन बसों के किलोमीटर को बढ़ाने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। महाप्रबंधक के आदेश आने के बाद रात्रि ठहराव पर कार्य करने वाले चालक व परिचालक लांग रूट पर ड्यूटी लगाने के लिए सिफारिश कर रहे हैं, क्योंकि इसमें रेस्ट के साथ अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं मिल जाती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें