फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Violence: उपद्रवियों ने गोदाम में की तोड़फोड़, ट्रैक्टर में लगाई आग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत

Wed, 09 Aug 2023 06:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

आरोपियों की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। गोदाम मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना मुजेसर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नूंह हिंसा - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह हिंसा की आग शहर में शांत नहीं हो रही है। मंगलवार रात एक बार फिर उपद्रवियों ने गौंछी जीवन नगर पार्ट-दो में गोदाम में तोड़फोड़ की। वहां खड़े एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। वारदात के दौरान गोदाम में पांच ट्रैक्टर खड़े थे। आरोपियों की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। गोदाम मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना मुजेसर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गौंछी जीवन नगर पार्ट-दो निवासी सद्दाम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भवन निर्माण सामग्री सप्लाई का कारोबार करता है। घर के पास ही उसका गोदाम है। वहां ईंट, सीमेंट, लोहे का सरिया आदि रखा रहता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सुबह गोदाम पर पहुंचा तो देखा कि एक ट्रैक्टर अधजली हालत में था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी और गोदाम लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उसमें देखा गया कि रात दो बजे एक युवक पेड़ के सहारे दीवार फांदकर गोदाम में घुसा और उसने एक ट्रैक्टर में आग लग दी। 


ट्रैक्टर में आग लगाने के बाद उसी रास्ते से फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार मदद में दो और युवक थे। गोदाम के बाहर आने-जाने वालों पर नजर रख रहे थे। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें