फरीदाबाद। पाली स्थित क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में एनएस क्रिकेट अकादमी ने राइजिंग क्रिकेट क्लब को बेहद आसानी से 40 रन से हरा दिया। 40 ओवर के मुकाबले में एनएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई राइजिंग क्लब की टीम 35.4 ओवर में महज 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एनएस के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले विकास सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने सात ओवर में 32 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए। संवाद