ग्रेटर फरीदाबाद स्थित आरपीएस सावना सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान आकाशदीप पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण हजारों परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब जनरेटर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जहां लोगों को 6 रुपये प्रति यूनिट बिल देना पड़ रहा था, वहीं अब निवासियों को 30 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान करना होगा। ओनर होम्स सोसाइटी निवासी नवीन ने बताया कि सोसाइटी में रहने वाले करीब 370 परिवार भी बिजली संकट से परेशान हैं। बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट बंद हो गईं। वहीं सेक्टर-3, सेक्टर-8 और एनआईटी के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा अमोलिक हाइट्स और रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में भी लोग परेशान रहे। संवाद