फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दो नेत्रियों में हुए विवाद पर पार्टी की अनुशासन समिति ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने किया है। सात दिन के अंदर दोनों को जवाब देना होगा। बता दें कि आठ अक्तूबर को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता पराग शर्मा और जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गजना लांबा में हाथापाई हो गई थी। ब्यूरो