बल्लभगढ़। पुनर्वास योजना के तहत अब आईएमटी में मौजूद प्लॉटों के म्यूटेशन का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को विधायक नयनपाल रावत ने तहसीलदार भूमिका लांबा, एचआईआईडी और आईएमटी के लोगों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि पुनर्वास योजना के तहत जिन प्लॉटों की म्यूटेशन नहीं हुई है, उनकी म्यूटेशन की जाएगी। इसके अलावा जिन किसानों द्वारा 3 वर्ष पहले फीस दी गई है, उसको वापस दिया जाएगा। वहीं यदि कोई अपने खून के रिश्ते में प्लॉट को स्थानांतरण करते हैं तो उसकी रजिस्ट्री की फीस नहीं लगेगी। संवाद